Swapna Shastra: सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ संकेत, जीवन होता है मंगलम


By Kushagra Valuskar2023-02-08, 20:02 ISTnaidunia.com

घोड़े पर चढ़ते हुए खुद को देखना

यदि आप सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

खुद का चेहरा देखना

अगर आप सपने में खुद का चेहरा देखते हैं। इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में कोई खास व्यक्ति आने वाला है।

पान खाते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को पान खाते हुए देखना एक खास संकेत है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

बारिश देखना

अगर आप सपने में बारिश होते हुए देखते हैं, तो एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कोई पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।

बाल कटते दिखना

यदि आप सपने में बाल काटते हुए देखते हैं, तो आपको किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही कोई मनोरथ पूर्ण होने का संकेत है।

महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग, ये 4 राशि वाले होंगे धनवान