नींद के दौरान सपने आना सामान्य प्रक्रिया है। कुछ सपने भविष्य का अच्छा और बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं।
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च से शुरू हो गया है। इस दौरान यदि आपको सपने में शेर, हाथी या देवी दुर्गा दिखती है, तो इसके कई मायने होते हैं।
नवरात्रि में अगर कोई स्वप्न में शेर देखता है, तो इसका अर्थ है कि मां दुर्गा की जल्द ही कृपा होगी। वहीं, देवी के आशीर्वाद से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे।
अगर कोई व्यक्ति सपने में हाथी देखता है, तो इसका अर्थ है कि देवी दुर्गा आपके परिवार पर कृपा करने वाली हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में अगर कोई व्यक्ति सपने में सुहाग की वस्तुएं देखता है, तो उसपर और उसके परिवार पर दुर्गा देवी की कृपा का संकेत है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो शख्स नवरात्रि में सपने में मां दुर्गा को देखता है। उसे हर तरह की परेशानी से राहत मिल जाती है।
अगर कोई शख्स सपने में खुद को फल खाता हुआ देखता है, तो इसका अर्थ है कि उसके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।