Swapna Shastra: सपने में पानी देखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए कारण


By Ekta Sharma2023-02-01, 18:06 ISTnaidunia.com

सपनों का मतलब

यदि आपको सपने में पानी से जुड़ी चीजें दिखती हैं तो उनका क्या मतलब होता है? तो चलिए जानते हैं कि इन सपनों का क्या अर्थ होता है और साथ ही जानेंगे कि ये सपने शुभ होते हैं या फिर अशुभ।

समुद्र देखना

सपने में यदि आप समुद्र देखते हैं तो ये सपना आपके लिए अशुभ होता है। जब भी ऐसे सपने देखें तो भविष्य के प्रति सतर्क हो जाएं। इसके साथ ही धन हानि भी हो सकती है।

खुद को समुद्र में देखना

इसके अलावा यदि आप समुद्र में खुद को खड़ा हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई ऐसी गलती हुई है जिसे सुधारने की जरूरत है।

नदी देखना

सपने में यदि आप नदी देखते हैं तो इसका भी एक गहरा अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखना शुभ होता है। यदि आप सपने में नदी देखते हैं तो आपको अपने काम में सफलता हासिल होने वाली है।

खुद को नदी में देखना

यदि आप नदी में खुद को खड़े देखते हैं या उसके पास खड़ा देखते हैं तो ये सपना भी शुभ है। यदि आप सपने में दूर से नदी देखते हैं तो ये भी शुभ है।

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ध्यान रखें ये बातें, वरना मिलेंगे अशुभ परिणाम