Swapna Shastra: सपने में इन चीजों का दिखना अरबपति बनने के हैं संकेत


By Ekta Sharma17, Nov 2022 10:34 PMnaidunia.com

शुभ अशुभ संकेत

कई बार सपनो का मतलब न पता होने से व्यक्ति इन संकेतों को नजरअंदाज कर देता है। सपने में दिखने वाली चीजें शुभ और अशुभ संकेत देती हैं।

झाड़ू जमीन पर पड़ी देखना

सपने में झाड़ू को जमीन पर पड़ी देखना अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरवाजे के पीछे झाड़ू

सपने में दरवाजे के पीछे रखी हुई झाड़ू को देखना भी अशुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

झाड़ू लगाते देखना

सपने में खुद को झाड़ू लगाते हुए देखना शुभ संकेत देता है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

झाड़ू खरीदते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को झाड़ू खरीदते हुए देखना भी शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आप जल्द ही सफल होने वाले हैं।

Astro Tips: चावल के दानों से जगाएं सोया हुआ भाग्य, करें ये उपाय