सपने में दिखा सांप? जानिए किस मुसीबत में हैं आप


By Shailendra Kumar2023-01-22, 17:34 ISTnaidunia.com

भविष्य का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपना मनुष्य के भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करता है। ये घटनाएं अच्छी या बुरी हो सकती हैं।

सपने में दिखे सांप

अगर सपने में सांप दिखाई दे, तो ये कुछ मामलों में अच्छे तो कुछ मामलों में बुरी घटनाओं का संकेत देता है।

अगर सपने में काटे सांप

सपने में सांप का काटना अशुभ संकेत माना जाता है। आप पर कोई मुसीबत या परेशानी आनेवाली है।

दिखे मरा हुआ सांप

अगर सपने में मरा हुआ सांप दिखे, तो ये शुभ है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली हैं।

अगर पीछा करे सांप

अगर सपने में सांप आपका पीछा करता हुआ दिखे, तो इसका मतलब है कि कोई नई मुसीबत आनेवाली है।

सपने में दिखे सफेद सांप

सपने में सफेद रंग का सांप दिखना शुभ संकेत माना जाता है। आपको धनलाभ या तरक्की मिलनेवाली है।

उड़ता हुआ सांप

अगर सपने में उड़ता हुआ सांप दिखे, तो अशुभ संकेत है। यह हानि या अपव्यय की ओर इशारा करता है।

Guava Seeds: सेहत के लिए वरदान है अमरूद के बीज, जानिए जबरदस्त फायदे