हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु में घर में सुख-शांति के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को काफी महत्व होता हैं। आइए जानते हैं कि स्वास्तिक चिन्ह को घर में लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
आमतौर पर अपने देखा होगा कि घर में जब कभी किसी शुभ कार्य की शुरुआत होती है, तो स्वास्तिक का चिन्ह लगाया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की दोनों दीवारों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
मान्यताओं के अनुसार घर के पूजा में स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मान्यताओं के अनुसार घर के पूजा में स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती है। मां के प्रसन्न होने से धन की प्राप्ति भी होती है।
वास्तु के मुताबिक घर के बीच आंगन में स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। आंगन में स्वास्तिक बनाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।