हिंदू धर्म में स्वास्तिक का विशेष महत्व है और किसी भी शुभ काम से पहले स्वास्तिक बनाकर उसकी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि स्वास्तिक का संबंध किस देवी-देवता से है-
ऐसा माना जाता है कि स्वास्तिक बनाने से जीवन में सारे काम सफल होते हैं और इसे मंगल का प्रतीक माना जाता है।
स्वास्तिक का संबंध भगवान गणेश से माना जाता है और जिस घर में स्वास्तिक बना हुआ होता है वहां गणेश जी वास करते हैं। साथ ही, वह प्रसन्न भी होते हैं।
स्वस्तिक की चार रेखाओं चार पुरुषार्थ,चार आश्रम, चार लोक और चार देवता यानि बहा,विष्णु,शिव और गणेश से हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
कहा जाता है कि स्वास्तिक बनाने से काम में आ रही बाधा दूर होती है और इससे जीवन में शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।
स्वास्तिक का संबंध भगवान गणेश से है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM