हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं, इनकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
इन्हीं तत्वों में से एक है कैल्शियम, यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। शरीर में इसकी कमी से कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। रिपोर्ट्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बहुत से लोग कैल्शियम की कमी से परेशान हैं।
कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं का समय रहते इलाज न किया जाए तो ये समस्याएं कई गंभीर समस्याओं का रूप ले सकती हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हर समय थकान महसूस होती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता, जिस वजह से वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है।
कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में झुनझुनाहट महसूस होती है, इस वजह से नर्वस सिस्टम भी प्रभावित होता है और हाथ-पैरों में झुन्नाहट व सुन्नता होती है।
कैल्शियम की कमी होने से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिस वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
कैल्शियम की कमी से मूड में बदलाव चिड़चिड़ापन, चिंता हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी से दांतो व नाखून संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
कई बार हाथों-पैरों में अचानक से तेज दर्द होता है, इसकी मुख्य वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होना है। इसका दर्द बहुत तेज होता है।
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में नट्स, सोया,डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com