लिवर खराब होने पर नजर आते हैं ये शुरुआती लक्षण


By Sahil26, May 2024 10:09 AMnaidunia.com

लिवर की हेल्थ

हमारे शरीर का एक अहम अंग लिवर है, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मुख्य रोल निभाता है। यदि लिवर सही से काम नहीं करता है तो व्यक्ति कई बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है।

लिवर खराब होने के लक्षण

खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों लिवर संबंधित समस्याओं का ज्यादातर लोग सामना कर रहे हैं। खैर, लिवर डैमेज होने पर कुछ शुरुआती लक्षण नजर आते हैं।

पेट की सूजन

लिवर डिजीज की वजह से पेट के ऊपर सूजन नजर आती है। इसके साथ ही, पेट के आकार में अचानक बदलाव देखने को मिलता है।

त्वचा में खुजली होना

आमतौर पर लोग स्किन एलर्जी को इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, त्वचा में खुजली होना लिवर खराब होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

नींद न आना

शरीर में नींद की कमी होने का बुरा असर ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिलता है। यदि आपको नींद आने में परेशानी होती है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। दरअसल, लिवर से जुड़ी बीमारी होने पर नींद कम आती है।

पैरों में सूजन

क्रोनिक लिवर डिजीज की वजह से पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इसकी वजह से पैरों में सूजन नजर आती है। यदि आपके पैरों में बेवजह सूजन नजर आ रही है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

उल्टी की समस्या

लिवर खराब होने का एक लक्षण यह भी होता है कि व्यक्ति को अक्सर उल्टी होती है। इसके अलावा, खून की उल्टी आना या बलगम में खून आना भी लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

डिस्क्लेमर

लिवर खराब होने से जुड़ी सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसके जरिए हमारी तरफ से दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि लिवर खराब होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कान में खुजली होना किसका संकेत है?