कुंडली में राहु ग्रह के खराब होने पर जीवन में लगातार परेशानियां आने लगती हैं। आज बात राहु के कमजोर होने पर नजर आने वाले लक्षणों को लेकर कर रहे हैं।
राहु खराब होने पर व्यक्ति का नहाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। यह कुंडली में राहु के कमजोर होने का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है।
आलसी लोगों का भी राहु कमजोर होता है। राहु की वजह से ऐसे लोगों को हर कार्य को करने से पहले आलस्य का सामना करना पड़ता है।
राहु ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रखता है। ऐसे लोग अपने आसपास की जगह पर गंदगी फैला देते हैं।
राहु के खराब होने का एक बड़ा लक्षण अपयश की प्राप्ति भी है। जिनका राहु कमजोर होता है उन्हें पैसों की तंगी से गुजरना पड़ता है।
कुंडली में राहु ग्रह के कमजोर होने पर वाहन दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि राहु कमजोर होने पर व्यक्ति को सावधानी के साथ वाहन चलाना चाहिए।
यदि आपको पेट संबंधित समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ता है तो कुंडली में राहु कमजोर है। इसकी खराब स्थिति की वजह से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी ज्यादा होती है।
जिन लोगों को शत्रुओं की तरफ से कोई न कोई दिक्कत होती है उनका भी राहु कमजोर होता है। ऐसे लोगों को दुश्मनों से संभलकर रहना चाहिए।
राहु के खराब होने के लक्षणों को लेकर यहां बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ