आंतों में गांठ होने पर दिखते हैं ये लक्षण


By Shivansh Shekhar11, Apr 2024 05:00 PMnaidunia.com

आंतों की महत्वपूर्णता

आंत हमारे शरीर का एक विशेष अंग माना जाता है। इसकी मदद से भोजन को तोड़ा जाता है। साथ ही यह भोजन से पोषक से तत्वों को अवशोषित करने का कार्य करती है।

स्वास्थ्य पर असर

ऐसे में यदि आंतों के अंदर कुछ गड़बड़ी हो जाए, तो इससे कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके चलते पेट में दर्द, सूजन इत्यादि शामिल हैं।

शरीर में बदलाव

कुछ लोगों के आंत में गांठ होने पर शरीर में कई तरह के दबाव नजर आते हैं। यदि आपके साथ हुआ है तो इसका इलाज फौरन आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लक्षणों की पहचानना जरूरी?

इसके इलाज के लिए सबसे पहले आपको इसके लक्षणों को पहचानना होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि इसके क्या लक्षण होते हैं।

मीठा खाने का मन

आंत में गांठ या सूजन की परेशानी होने पर व्यक्ति को काफी ज्यादा मीठा खाने का मन करता है। दरअसल, जब गांठ बनती है तो खराब बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती है।

मूड खराब होना

आंत में गांठ होने पर व्यक्ति का मूड भी खराब होने लगता है। दरअसल, जब पेट में कुछ समस्याएं होती हैं तो उसका असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है।

पेट साफ न होना

आंत में गांठ या सूजन होने पर पेट से मल साफ नहीं हो पाता है। इस स्थिति में कई बार व्यक्ति को खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में जल्द आपको इलाज करवाना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मी में ट्राई करें ये होममेड सीरम, स्किन पर आएगा ग्लो