सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा सबसे आगे रहे। उन्होंने 11 छक्के लगाए।
इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स ने टी20 विश्व कप 2022 में 10 छक्के जड़े। इनमें से 7 छक्के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ लगाए थे।
श्रीलंका के कुसल मेंडिस तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने इस विश्व कप में 4 मैचों में 9 छक्के जड़ें।
सूर्यकुमार यादव ने 6 मैचों में 9 छक्के लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे।