21 दिसंबर को रिलीज हो रही डंकी में शाह रुख खान के सामने तापसी पन्नू भी नजर आने वाली है। आइए जानते हैं डंकी मिलने से पहले कैसा रहा है तापसी का करियर?
तापसी पन्नू 2010 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2013 में किया था। डीवा ने अपना फिल्मी डेब्यू एक तमिल फिल्म झुम्मंडी नादाम से 2010 में किया था।
तापसी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2013 में चश्मे बददूर फिल्म से किया था। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही थी।
तापसी ने बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ ज्यादा काम नहीं किया है। अपने करियर में तापसी ने बॉलीवुड में हिट फिल्में भी दी हैं। 13 साल के करियर में तापसी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
2013 से 2023 के बीच तापसी ने अपने करियर में 17 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपने करियर में 17 में से 8 फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही है।
एक्ट्रेस ने चश्में बदूर और बदला जैसी दो हिट फिल्में दी थी। इन दो फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।
एक्ट्रेस की बेबी (2015), पिंक (2016) और जुड़वा 2 (2017 ) बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। वहीं द गाजी अटैक, नाम शबाना, मुल्क और थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी से एसआरके के साथ-साथ तापसी को भी काफी उम्मीदें है। राजकुमार हिरानी ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ऐसे में तापसी की उम्मीदें पूरी होने की उम्मीद हैं।