New Year 2023: बाहर निकलने से पहले इनका रखें ध्यान, मिलेगी सफलता


By Abrak Akrosh31, Dec 2022 07:00 PMnaidunia.com

पान

रविवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलने से पहले पान खाना चाहिए। पान को शुभ मना जाता है। इसलिए धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग होता है।

आईना

सोमवार को आईना देखकर घर से निकलने से बाधाएं दूर होती हैं और काम में सफलता मिलती है।

गुड़

मंगलवार को किसी जरूरी काम से निकलने से पहले गुड़ खाना अच्छा होता है। मान्यता के अनुसार इससे प्रगति के रास्ते खुल जाते हैं।

धनिया

बुधवार को घर से धनिया की हरी पत्ती या सूखा धनिया खाकर निकलना चाहिए। इससे काम में सफलता मिलती है।

जीरा

बृहस्पतिवार जीरा खाकर घर से निकलने पर सभी रुकावटें दूर होती हैं और काम आसानी से पूरे होते हैं।

दही

शुक्रवार को दही खाना सबसे अच्‍छा माना गया है। हालांकि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही खाने की मान्यता है।

अदरक

शनिवार को घर से निकलने से पहले अदरक का सेवन करना चाहिए। ज्योतिष के अलावा आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व है।

Maa Lakshmi: नए साल में दिखें ये संकेत, तो होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन