अस्थमा के दौरान एक्सरसाइज करना हानिकारक हो सकता है। अस्थमा में समय-समय पर सांस लेने में तकलीफ होती है। बहुत बार स्थिति को सामान्य करने के लिए इनहेलर का प्रयोग करना पड़ता है।
अस्थमा की बीमारी में सही एक्सरसाइज करना जरूरी है। बहुत ज्यादा हार्डकोर एक्सरसाइज या कार्डियो आदि का अभ्यास करने से बचना चाहिए।
अस्थमा में एक्सरसाइज खुली और साफ जगह पर करना चाहिए। धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाली जगहों पर एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक्सरसाइजकरने से पहले वार्मअप करना चाहिए। इससे आपका शरीर एक्टिव हो जाता है और एक्सरसाइज के दौरान स्टैमिना बढ़ती है। वार्मअप के बाद एक्सरसाइज करने से खतरा भी कम होता है।
अस्थमा के मरीजों को अपने साथ इन्हेलर कैरी करने की सलाह दी जाती है। इन्हेलर और दवाएं साथ रखनी चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर इसका तुरंत इस्तेमाल करें।
अस्थमा बढ़ने पर आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। इस दौरान एक्सरसाइज करने से आपके हार्ट और फेफड़ों पर दबाव बढ़ेगा और इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।