इमली में फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, इमली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
आप वेट लॉस जर्नी में इमली को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाइड्रॉक्सिल एसिड फैट को कम करता है। इमली खाने से पेट ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं।
इमली में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी या भूख न लगने की समस्या है, वे इमली के रस में काली मिर्च पाउडर मिलाकर 1-2 चम्मच पी सकते हैं।
दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इसके लिए इमली के बीज का पाउडर बना लें, फिर इससे दांतों पर रगड़ें, ऐसा करने से आपके दांत चमकीले हो सकते हैं।
इमली कोलेस्ट्रॉल को सामान्य बनाए रखने में काफी प्रभावी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और फिनोल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।