पिछले 15 सालों में इतने बदल गए हैं तारक मेहता के किरदार


By Ekta Sharma15, Aug 2023 04:20 PMnaidunia.com

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

28 जुलाई, 2008 को शुरू हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 15 साल पूरे हो चुके हैं। इन 15 सालों में शो में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

पूरे हुए 15 साल

इन 15 सालों में शो में तो बदलाव हुए ही हैं, लेकिन तारक मेहता के किरदार भी काफी बदल चुके हैं। ये कलाकार पहले काफी अलग दिखते थे, लेकिन समय के साथ इनके लुक में भी बहुत अंतर आ गया है।

जेठालाल

सबसे पहले बात शो में लीड एक्टर जेठालाल की। जो पिछले 15 सालों में काफी बदल चुके हैं। किरदार का लुक काफी बदल चुका है।

दिलीप जोशी

ये शो जब शुरू हुआ था तब से लेकर अब तक वो उनके लुक और बोलने के अंदाज में काफी बदलाव आ चुका है।

दया बेन

2008 से 2017 तक दिशा वकानी ने दयाबेन का किरदार निभाया था, लेकिन 9 साल में उनके कई अतरंगी रंग देखने को मिले। फिलहाल वो शो का हिस्सा नहीं हैं।

दिशा वकानी

दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ चुकी हैं, लेकिन उनके जाने के बाद आज तक इस किरदार में कोई नहीं दिखा है।

आत्माराम भिड़े

सबसे ज्यादा चेंज हुए हैं, गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े। मंदार चंदवादकर इस रोल को 2008 से निभाते आ रहे हैं।

मंदार चंदवादकर

भिड़े शुरू से लेकर अब तक वो काफी बदल चुके हैं। लेकिन आज भी उनके नियम और अनुशासन बिल्कुल नहीं बदले हैं।

माधवी भाभी

सिर्फ भिड़े ही नहीं बल्कि माधवी भाभी का लुक भी काफी हद तक पिछले 15 सालों में बदल चुका है।

सोनालिका जोशी

असल जिंदगी में भी एक बिजनेस वुमैन सोनालिका जोशी शो में भी अचार पापड़ का बिजनेस करती नजर आती हैं।

अक्षय कुमार की हिट फिल्में, किरदार से गूंज उठा था सिनेमा