आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में 1 रन से मैच जीता है। कई मैच तो काफी ज्यादा रोमांचक भी देखने को मिला है।
किंग्स इलेवन पंजाब अब आईपीएल में पंजाब किंग्स बन चुकी है। इस टीम ने साल 2008 यानी आईपीएल के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस को 1 रन से हराया था।
एक बार फिर से किंग्स इलेवन पंजाब ने 17 मई 2009 यानी आईपीएल का अगले ही सीजन में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को 1 रन से हरा दिया।
दिल्ली डेयरडेविल्स भी अब दिल्ली कैपिटल बन चुकी है। इस टीम ने 29 अप्रैल 2012 में दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया था।
मुंबई इंडियंस ने 3 मई 2012 को पुणे वॉरियर्स इंडिया को सहारा स्टेडियम पुणे में ही 1 रन से हरा दिया था। यह मैच काफी रोमांचक हुआ था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 अप्रैल 2015 को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स को 1 रन से मात दी थी।
गुजरात लायंस ने 27 अप्रैल 2016 को फिरोज शाह कोटला मैदान दिल्ली में दिल्ली डेयरडेविल्स को 1 रन से रोमांचक मैच में हरा दिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मई 2016 को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को 1 रन से हराया था। उस समय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।