हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज पर्व मनाया जाता है।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हिंदू धर्म में तीज के त्योहार का विशेष स्थान है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पति पत्नी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए तीज के दिन पूजा में माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को दोनों पति-पत्नी मिलकर खाएं।
अगर किसी की विवाह होने में देरी हो रही है, तो तीज के दिन 11 हल्दी की गांठों को माता अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह का योग बनता है।
इस दिन का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर तीज के दिन कुंवारी लड़कियां व्रत रखती है, तो उनको मनचाहा वर मिल सकता है।
तीज के दिन भगवान शिव को सफेद फूल और माता पार्वती को लाल फूल अर्पित करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती है।