पीले दांतों के कारण लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते है। दांत सफेद रहने से व्यक्ति खुलाकर हंसता है। पीले दांत देखने में भी दूसरों को खराब लगते है।
दांतों के पीले होने के पीछे कई कारण होते है। जैसे:- ब्रश न करना, तंबाकू खाना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना या दवाओं के कारण दांत पीले हो सकता है।
घरेलू उपाय आज से नहीं सदियों से लोग करते आ रहे है। आइए जानते है किन दादी-नानी के नुस्खों से पीले दांत सफेद हो सकते है।
रात को सोने से पहले सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों पर रगड़े। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
पीले दांतों को चमकाने के लिए दांतों पर सेब का सिरका लगाएं। ऐसा कुछ दिन करने से दांत सफेद हो सकते है।
आज लोग भले ही नीम का दातुन नहीं करते हो, लेकिन दातुन करना दांतों के लिए फायदेमंद होता है। नीम से दातुन करने पर दांत सफेद हो सकते है।
पीले दांतो से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए नारियल तेल दांतों पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करें।