कंगना रनौत के करियर की 7 फ्लॉप फिल्में


By Prakhar Pandey28, Oct 2023 11:58 AMnaidunia.com

कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती है। फिल्म दर फिल्म कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है। आइए जानते हैं कंगना की 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

धाकड़

रजनीश घाई द्वारा निर्देशित धाकड़ में कंगना लीड रोल में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फिल्म अपने बजट का 10 फीसदी हिस्सा भी रिकवर नहीं कर पाई थी।

थलाइवी

जे जयललिता के जीवन पर आधारित थलाइवी में कंगना लीड रोल में नजर आई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों द्वारा नकार दिया गया था।

पंगा

कंगना रनौत स्टारर पंगा एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।

जजमेंटल है क्या

जजमेंटल हैं क्या फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव अहम भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

सिमरन

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सिमरन एक हीस्ट ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के लिए भी कंगना को तारीफ तो काफी मिली, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर सकीं।

रंगून

रंगून एक रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कंगना ने मिस जूलिया नाम का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

तेजस

27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई कंगना रनौत स्टारर तेजस को रिलीज हुए एक दिन ही हुए है। इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले है। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा कर पाएगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिटनेस के लिए मलाइका अरोड़ा से सीखें ये योगासन