काफी लंबे समय से प्रतीक्षित की सूची में शामिल ‘द आर्चीज’ आखिरकार 7 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म?
इस फिल्म से तीने बड़े स्टार किड्स का डेब्यू हो चुका है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना, श्रीदेवी के बेटी खुशी और अमिताभ बच्चन की बेटी के पुत्र अगस्त्य नंदा ने द आर्चीज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 7 दिसंबर को स्ट्रीम की गई है। स्टार किड्स की इस डेब्यू फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
द आर्चीज एक टीन म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के डायलॉग जोया अख्तर के भाई फरहान अख्तर ने लिखा है।
दिसंबर माह में फील गुड फिल्मों का भरमार हो जाता है। 'द आर्चीज’ से बॉलीवुड ने पहली नो एक्शन, नो एडल्ट कंटेंट फिल्म से दिसंबर की शुरुआत कर दी है।
जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ को एक परफेक्ट क्रिसमस फिल्म कहा जा रहा है। यह फिल्म एक इंग्लिश नॉवेल से प्रेरित है।
अपने डेब्यू फिल्म में खुशी और सुहाना अपने रोल से जस्टिस करती नजर आई हैं। जबकि अगस्त नंदा ने भी खुद को आर्ची के किरदार में ढालने की काफी कोशिश की है।
द आर्चीज एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म हैं। ऐसे में फिल्म में एक यादगार स्टेप के होने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन फिल्म इस मामले में कही न कहीं फींकी नजर आती हैं।