ODi क्रिकेट फॉर्मेट एक अलग तरह का खेल है जो 50-50 ओवरों का खेला जाता है। इस एकदिवसीय क्रिकेट में भी कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हुए हैं।
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की ODi श्रृंखला में श्रीलंका ने भारत को दूसरे मैच में 32 रनों से हरा दिया है। यह भारत की करारी हार है।
इस मैच में भी रोहित शर्मा का बल्ला बोला और लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। आइए आज हम बताते हैं कि कौन से ओपनर बल्लेबाज ने ODi में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
क्रिस गेल एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जिन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। गेल ने ODi क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 328 छक्के जड़े हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने से अब 27 छक्के दूर हैं। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ODi में 302 छक्के जड़ चुके हैं।
सनथ जयसूर्या फिलहाल श्रीलंका टीम के हेड कोच हैं। जयसूर्या ने भी बतौर ओपनर एकदिवसीय क्रिकेट में 263 छक्के मारे हैं। इसके साथ वो तीसरे नंबर पर हैं।
मार्टिन गुप्टिल ने भी कई कमाल की पारी टीम न्यूजीलैंड के लिए खेली है। गुप्टिल भी छक्के मारने के लिए जाने जाते थे। मार्टिन के बल्ले से 174 छक्के निकले हैं।
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन ने बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए 167 छक्के जड़े हैं।