इतनी बार बदल चुकी हैं ‘भाबीजी घर पर है’ की भाबी
By Ekta Sharma
2023-03-16, 13:21 IST
naidunia.com
भाबीजी घर पर है की भाबीजी
टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं ने फैंस के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली है। सभी इस शो के हर एक किरदार से वाकिफ हैं।
कई बार बदली गईं भाबीजी
इस सीरियल की जान अंगूरी भाबी और गौरी मैम हैं। वहीं अंगूरी भाबी का डायलॉग 'सही पकड़े हैं' आज भी काफी फेमस है।
शो ने किए 8 साल पूरे
अब ये फेमस शो भाबीजी घर पर है अपने 8 साल पूरे कर चुका है। इस सीरियल में अब तक कई बार भाबीजी का किरदार बदल चुका है।
शिल्पा शिंदे
जब भाबीजी घर पर हैं सीरियल शुरू हुआ तो हर जगह इस सीरियल के चर्चे होते थे। शिल्पा शिंदे ने भाबीजी बनकर लोगों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।
शुभांगी अत्रे बनीं नई भाबीजी
शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे को नई भाबीजी के तौर पर पेश किया गया। वहीं गोरी मेम के किरदार में सौम्या टंडन का अलग ही स्वैग था।
सौम्या टंडन ने छोड़ा शो
कुछ समय बाद सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया और उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली। सौम्या को लोग आज भी गोर मेम के रोल में देखने की इच्छा रखते हैं।
नेहा पेंडसे की जगह विदिशा श्रीवास्तव
इसके बाद एक बार फिर गोरी मैम बदल गईं। अब नेहा पेंडसे की जगह गोरी मेम यानी अनीता भाबी का किरदार विदिशा श्रीवास्तव निभा रही हैं।
कई कलाकार बदले
इस शो की अंगूरी भाबी देखते ही देखते सभी की चहेती बन गईं। हालांकि अब इस सीरियल में कई कलाकार बदल चुके हैं। जिसका असर टीआरपी पर भी पड़ा रहा है।
चैत्र नवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
Read More