रसोई घर में इन चीजों का खत्म होना, देता है अशुभ संकेत
By Ekta Sharma2023-04-27, 17:47 ISTnaidunia.com
खत्म न होने दें ये चीजें
वास्तु के अनुसार रसोई घर में कुछ चीजों को कभी पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए। इन चीजों को हमेशा कुछ ज्यादा लाकर रखना चाहिए या फिर खत्म होने से पहले ही ले आना चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा
इन चीजों के पूरी तरह से खत्म होने पर नकारात्मकता आती है। जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिनको कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होने देना चाहिए।
नमक
नमक को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। इसे पहले से ही घर में लाकर रख लेना चाहिए। अगर आपके घर में भी नमक बार-बार पूरी तरह से समाप्त हो जाता है तो नकारात्मकता आ सकती है।
हल्दी
घर में हल्दी के खत्म होने से गुरु ग्रह का दोष लगता है। इसलिए कभी भी हल्दी को पूरी तरह से समाप्त न होने दें। घर में पूरी तरह से हल्दी समाप्त होने पर बच्चों का मन पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाता है।
आटा
कभी-कभी घर में आटा भी पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। ऐसा स्थिति में जिस बर्तन में आप आटा रखते हैं उसमें थोड़ा सा आटा जरूर रखें। घर में आटा खत्म होने पर आपको मान-सम्मान की हानि होती है।
चावल
घर में चावल समाप्त होने पर शुक्र ग्रह का दोष लगता है। चावल के खत्म होने से घर में धन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। घर में चावलों को कभी समाप्त नही होने देना चाहिए।
पूजा-पाठ में उपयोग
घर में चावल भरे होने से घर हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। चावलों को भी खाने के साथ पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है।