द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे एपिसोड में दिखेंगे हिटमैन और अय्यर


By Prakhar Pandey02, Apr 2024 12:01 PMnaidunia.com

कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो का इंतजार हर घर के बड़े बुजुर्ग और बच्चों को होता है। फैमिली टीवी शो होने के चलते यह पूरा परिवार साथ में देखता है। आइए जानते है इसके अगले एपिसोड में आ रहे दो बड़े क्रिकेट सितारों वाले एपिसोड के बारे में।

पहला एपिसोड

द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस बार नेटफलिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बार कपिल के शो को देखने के लिए उनके फैंस को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। नेटफलिक्स पर ये शो 192 देशों में देखा जा सकेगा।

30 मार्च को ओपनिंग

30 मार्च 2024 को द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इस पहले एपिसोड में नीतू कपूर के दोनों बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर आए थे।

कैसा रहा पहला एपिसोड?

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा था। इस बार कपिल के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर सुनील ग्रोवर भी डफली के किरदार में दिखाई दिए।

अगला एपिसोड

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अगले एपिसोड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और खिलाड़ी श्रेयस अय्यर दिखाई देने वाले है।

जमकर मस्ती

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शो के दूसरे एपिसोड में दिखाई देने वाले है। दोनों ही खिलाड़ी एपिसोड के प्रोमो वीडियो में जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे है।

कपिल के सवाल

कपिल के सवाल के जवाब में रोहित बेहद फनी रिप्लाई दे रहे थे। ऐसा पहली बार है जब रोहित शर्मा कपिल के शो पर आए है। इससे पहले कपिल के शो में शिखर धवन, सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ी आ चुके है।

शो की पॉपुलैरिटी

बड़े सेलिब्रिटीज के शिरकत की वजह से द ग्रेट इंडियन कपिल शो की पॉपुलैरिटी में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस शो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे है।

अगर आपको द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़ी यह जानकारी दिलचस्प लगी तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

परिवार की अहमियत बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में