बॉलीवुड की इन हसीनाओं के पति हैं फाॅरेनर


By Ekta Sharma2023-04-09, 12:13 ISTnaidunia.com

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने फाॅरेनर हसबैंड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो विदेशियों से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिनके पति विदेशी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस को डेट करने के बाद 2018 में उनसे शादी कर ली। दोनों की शादी शाही अंदाज में राजस्थान में हुई थी।

राधिका आप्टे

बाॅलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने साल 2012 में यूके के म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी। राधिका लंदन कंटेम्पररी डांस सीखने गई थीं, जहां उनकी बेनेडिक्ट से शादी हुई थी।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल रहीं प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 को शादी की थी। शादी के बाद वह लॉस एंजेलिस चली गईं। वे बीच-बीच में इंडिया आती रहती हैं।

श्रिया सरन

साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन बॉलीवुड में दृश्यम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रिया ने 12 मार्च 2018 को रशियन बॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी की थी। श्रिया की शादी में परिवार के ही लोग मौजूद थे।

इलियाना डिक्रूज

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का दिल ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू के लिए पिछले 4 सालों से धड़क रहा है। खबरों की माने तो दोनो ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

सेलिना जेटली

नो एंट्री जैसी फिल्में कर चुकीं सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना। सेलिना जेटली ने 2011 में अरबपति बिजनेसमैन पीटर हग से शादी की थी। शादी के बाद सेलिना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

भूलकर भी इन दिनों में न काटें नाखून, नाराज सकती हैं देवी लक्ष्मी