ग्रहों के अस्त और उदित होने से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। हाल ही देव गुरु बृहस्पति का मेष राशि में उदय हुआ है।
पंचांग के अनुसार 27 अप्रैल गुरुवार को सुबह 2 बजकर 07 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में उदित हो चुके हैं।
इस दौरान कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। 22 अप्रैल 2023 को गुरु गोचर ने मेष राशि में गोचर किया था।
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि में ही गुरु उदय होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस राशि वालों को विशेष लाभ होगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती बढ़ेगी।
इस दौरान इस राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार या काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति और बेहतर इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। गुरु ग्रह इनके भाग्य में वृद्धि करने वाले हैं। मांगलिक कार्य और धार्मिक यात्राओं का सिलसिला बढ़ेगा।
नौकरीपेशा जातकों कई तरह के लाभ हो सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। यह समय निवेश करने के लिए अच्छा है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होने वाला है।