चैंपियनशिप ट्रॉफी का नाम सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। इस बार 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने वाला है। जिसका फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा।
एक ओर जहां गांगुली, धवन, गिब्स और गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में तीन-तीन शतक मारकर सबसे शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी में शतक नहीं लगा पाए हैं।
इन खिलाड़ियों में विराट कोहली समेत दो बड़े नाम शामिल हैं। जी हां, विराट कोहली ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में शतक नहीं लगाया है।
कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 12 पारियों में 529 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का स्कोर 96 रन रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में शतक नहीं लगाने वाले खिलाड़ी में पाकिस्तान बल्लेबाज बाबर आजम का नाम भी शामिल है।
बाबर ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 5 मैच खेले हैं और कुल 133 रन मारने में सफलता हासिल की है।
यहां तक कि दिग्गज बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ भी चैंपियंस ट्रॉफी में शतक नहीं लगा पाए हैं।
स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक तीन मैच खेले हैं और कुल 86 रन बनाकर सफल रहे हैं। स्मिथ के नाम एक अर्धशतक शामिल है।
इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM