डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 3 दालें


By Ekta Sharma17, Aug 2023 04:50 PMnaidunia.com

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, औरों के मुकाबले आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल होगी, क्योंकि इस स्थिति में ऐसी डाइट से बचना पड़ता है।

मधुमेह के लिए बेस्ट फूड

अगर अपने खून में ग्लूकोज का स्तर मेंटेन नहीं हो पाए तो किडनी और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

शामिल करें ये दालें

अगर मधुमेह के रोगी प्रोटीन रिच डाइट लेंगे तो उनकी तबीयत नहीं बिगड़ेगी। दालों को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है, ये मसल्स और शरीर की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।

भरपूर न्यूट्रिएंट्स

न्यूट्रिएंट्स की कमी न सिर्फ बॉडी को कमजोर कर देगी, बल्कि डायबिटीज के मरीजों के लिए मुश्किल पैदा करती है। कुछ दालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

काबुली चना

चना टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे आप दाल के तौर पर भी खा सकते हैं, क्योंकि ब्लड शुगर मेंटेन करना आसान हो जाएगा।

मूंग की दाल

मूंग की दाल काफी लोगों को पसंद आती है, यह थोड़ी लाइट होती है। ये लो कैलोरी फूड है, साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा नहीं होता। नियमित तौर से इसे खाएंगे तो ब्लड शुगर मेंटेन हो जाएगा।

राजमा

राजमा न सिर्फ एक स्वादिष्ट फूड है, बल्कि इसमें न्यूट्रिएंट्स की भी कोई कमी नहीं होती। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स दोनों ही कम होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर फायदेमंद हैं।

लहसुन का तेल किन लोगों के लिए है फायदेमंद?