अनियमित जीवनशैली और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल दिल की मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। कम उम्र में लोगों को हार्ट अटैक आने लगा है।
दिल को सेहतमंद रखने के लिए हम आपको यहां कुछ ऐसे योगाभ्यास के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज करने से हार्ट अटैक की समस्या से बचा जा सकता है।
यदि योगाभ्यास नियमित किया जाए तो हार्ट को मजबूती मिलती है, साथ ही इमोशनल और मेंटल हेल्थ पर भी काफी अच्छा असर होता है।
ताड़ासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर के पोस्चर में सुधार होता है। फेफड़ों की क्षमता विकसित होने से दिल तक ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ने लगती है।
सेतुबंधासन नियमित करने से छाती में फैलाव आता है और दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है। इस आसन को रोज करने से पीठ की कोशिकाएं भी मजबूती होती है।
वृक्षासन नियमित करने से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है। शरीर लचीला होता है। श्वसन व हृदय गति में सुधार होता है।
ताड़ासन, सेतुबंधासन, वृक्षासन नियमित करने से दिल के स्वास्थ्य को तेजी से सुधारा जा सकता है। इससे नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है।