सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। भोलेनाथ को खुश करने के लिए विधि विधान से उनकी पूजा करनी चाहिए।
जुलाई का महीना कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाला है। ग्रहों का गोचर तीन राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मोर्चे पर खुशियों से भरा रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों को सावन का महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। शनि की नौवें घर में उपस्थिति सकारात्मक प्रभाव डालेगी।
मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बृहस्पति की स्थिति के कारण इस राशि वालों को अधिक मात्रा में धन लाभ हो सकता है।
इस राशि के जातकों के लिए भी जुलाई का महीना काफी खास रहेगा। करियर और नौकरी के क्षेत्र में सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों को इस महीने अच्छा पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। नवम भाव में बृहस्पति की स्थिति की वजह से जातकों की बचत में भी इजाफा होगा।
धनु राशि वालों के लिए भी जुलाई का महीना काफी खास रहेगा। इस महीने जातक अपनी खास पहचान कायम करने में भी सफल होंगे।
शनि की स्थिति की वजह से धनु राशि वालों को आसानी से धन लाभ हो सकता है। बृहस्पति की वर्तमान स्थिति की वजह से जातक धन की बचत भी कर पाएंगे।