डायबिटीज को कंट्रोल करती है ये 4 जूस


By Arbaaj04, Jun 2025 11:57 AMnaidunia.com

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो ब्लड शुगर हाई होने से होती है। डायबिटीज में मरीजों को 4 जूस का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर सलाह देते हैं कि ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। यानी ऐसी चीजों का सेवन करें, तो शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती हो।

इन 4 जूस से नहीं बढ़ता शुगर लेवल

अगर आप शरीर को हेल्दी बनाए रखना और ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो डाइट में 4 जूस को शामिल करना चाहिए।

मोरिंगा का जूस

मोरिंगा पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों की मदद से जूस तैयार करके डायबिटीज वालों को पीना चाहिए।

आंवला का जूस

आंवला एक बेहतरीन सुपर फूड है, जो विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स भी है। इसका जूस डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

लौकी का जूस

अगर आप सब्जी का जूस पीते हैं, तो लौकी का जूस पिएं। फाइबर से प्रचुर लौकी का जूस शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

पालक का जूस

पालक का जूस कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से डायबिटीज और शरीर का वजन दोनों ही कंट्रोल में रहते हैं।

इन जूस को पीने से पहले एक बार डॉक्टर से भी सलाह लें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तलवों पर करें देसी घी से मालिश, मिलेंगे 6 गजब के फायदे