इन 4 वजहों से बढ़ती है फैटी लिवर की समस्या


By Arbaaj15, Dec 2024 01:43 PMnaidunia.com

यह लिवर से जुड़ी एक समस्या है। जब लिवर में सामान्य से ज्यादा फैट हो जाता है, जो उसे फैटी लिवर की समस्या के नाम से जाना जाता है।

4 मुख्य वजहें

लिवर में फैट बढ़ने की मुख्य 4 वजहें होती हैं। आइए जानते हैं किन वजहों से स्वस्थ इंसान फैटी लिवर का शिकार हो जाता है।

शराब पीना

फैटी लिवर की मुख्य वजहों में से एक शराब का पीना होता है। जो व्यक्ति अधिक शराब पीते हैं, उनको फैटी लिवर की समस्या होने की अधिक संभावना होती है।

शरीर का वजन

अगर आपके शरीर का वजन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा हैं, तो फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। मोटापे के कारण इसकी संभावना अधिक हो जाती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

फैटी लिवर होने की एक वजह उच्च कोलेस्ट्रॉल भी माना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इस समस्या के शिकार आसानी से हो जाते हैं।

डायबिटीज की समस्या

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने की जरूरत है।

हेल्दी डाइट

अगर आप डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल या अधिक वजन के शिकार है, तो सही डाइट का सेवन करें वरना फैटी लिवर के भी शिकार हो सकते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जाड़े में रोजाना पालक खाने से क्या होता है?