मेंटल हेल्थ पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो देती हैं बड़ी सीख


By Ritesh Mishra13, Mar 2025 01:19 PMnaidunia.com

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो समाज में मेंटल हेल्थ को लेकर समाज की सोच बदलने में सहायता करती हैं। यह फिल्में केवल एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं को समाज के सामने पेश करती हैं।

मेंटल हेल्थ पर बनी फिल्में

आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो मेंटल हेल्थ पर बनी हुई है। ये फिल्में मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों की समस्याओं और उनकी स्थितियों उजागर करती है।

तारे ज़मीन पर

साल 2007 में आई यह फिल्म एक बच्चे की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जिसे पढ़ने-लिखने में दिक्कत होती है। लेकिन समाज उसे आलसी और बेवकूफ समझता है। यह फिल्म दिखाती है कि हर बच्चा खास होता है और उसे सही तरीके से समझने की जरूरत होती है।

फिल्म डियर ज़िंदगी

आलिया भट्ट और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मानसिक स्वास्थ्य की परेशानियों के लिए थेरेपी लेना कोई शर्म की बात नहीं है। फिल्म एक लड़की की कहानी दिखाती है, जो अपनी जिंदगी से परेशान होती है।

फिल्म छिछोरे

साल 2019 में आई इस फिल्म में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की लाइफ को दिखाया गया है, जिसमें एक लड़का एग्जाम के प्रेशर में सुसाइड करने की कोशिश करता है। फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि असफलता ही सफलता का असली रास्ता होती है और जिंदगी में हार-जीत से ज्यादा खुद को समझना है।

फिल्म बर्फी

साल 2012 में आयी फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज ने मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के प्रति समाज का नजरिया दिखाया गया है। फिल्म यह दर्शाती है कि प्यार और खुशी पाने के लिए परफेक्ट होना जरूरी नहीं, बस सच्चे दिल की जरूरत होती है।

फिल्म तमाशा

साल 2015 में आई फिल्म तमाशा मेंटल हेल्थ पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के मरीज की भूमिका अदा करते हैं। यह एक प्रकार की मानसिकता मेंटल हेल्थ इस्सू है, जिसमें मरीज अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाता।

मेंटल हेल्थ पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो देती हैं बड़ी सीख। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सीरियल्स में काम कर चुकी हैं ये Bollywood एक्ट्रेसेज