कमजोर हड्डियों में दोगुना कैल्शियम से भर देती हैं ये 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan13, Feb 2025 04:26 PMnaidunia.com

उम्र बढ़ने के साथ अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इससे ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द की होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

दूध से बनी चीजें खाएं

दूध, दही और पनीर कैल्शियम का बेहतरीन जरिया मानी जाती हैं। इनके रोजाना सेवन से व्यक्ति को कमजोर हड्डियों और दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है।

तिल के बीज का सेवन करें

तिल के बीज कैल्शियम का खजाना माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी होती हैं। इसे सलाद और सब्जियों के साथ सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

मेवे का सेवन करें

कमजोर और बेजान हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बादम, अखरोट और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसे भिगोकर सेवन करना ज्यादा लाभदायक होता है।

हरी चीजों का सेवन करें

हरी सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी और अन्य हरी चीजें कैल्शियम का बेहतरीन जरिया मानी जाती हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

सोयाबीन का सेवन करें

सोयाबीन प्रोटीन के साथ कैल्शियम का भी बेहतरीन जरिया है, जो हड्डियों के मजबूत बनाने में मददगार है। अगर आप दूध का सेवन नहीं करते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नसों की ब्लॉकेज खोलने और खून को पतला रखने का रामबाण उपाय