बारिश में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। बदलते मौसम की वजह से खानपान में बदलाव करने की जरूरत भी होती है।
बदलते मौसम में खांसी-जुकाम जैसी बीमारी होना सामान्य बात है। लेकिन शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से छोटी सी बीमारी आपको ज्यादा परेशान कर सकती है।
बॉडी की इम्यूनिटी हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। आज बात कर रहे हैं कि मानसून में किन फूड्स का सेवन करना चाहिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए।
तुलसी का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए आपको बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी चाय में डालकर या कुछ पत्ते खाने चाहिए।
अदरक के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसलिए मानसून में अदरक वाली चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
काली मिर्च भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हो सकती है। आप काली मिर्च की चाय बनाकर पी सकते हैं, जिसके कई औषधीय फायदे भी होते हैं।
करी पत्ता में विटामिन A, B, C के अलावा कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करना इम्यूनिटी के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
नींबू को विटामिन सी का बेस्ट सोर्स माना जाता है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है। मानसून में शरीर को मजबूत बनाने के लिए आपको नींबू की ड्रिंक जरूर पीनी चाहिए।