अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं, तो आज ही इन 5 आदतों से दूरी बनानी होगी। आइए जानते हैं, इस बारे में -
अगर आपको बार-बार नकारात्मक ख्याल आते हैं, तो यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। ऐसे में इस आदत को जल्द छोड़ने की कोशिश करें।
कई लोग रात में देर से सोते हैं, लेकिन सुबह जल्दी उठते हैं, इससे नींद पूरी नहीं होती है। ऐसा करने पर मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
अक्सर लोग सोशल मीडिया पर दूसरों का जीवन देखकर अपने जीवन की तुलना करते हैं। हालांकि ऐसा करने से हीनभावना पैदा होती है, जो मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है।
अगर आप दिन में अधिकांश समय अकेला रहते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। साथ ही, इससे तनाव की समस्या बढ़ सकती है।
मोबाइल और लैपटॉप पर लगातार काम करना या ज्यादा समय बिताने से आपके दिमाग पर बुरा प्रभाव हो सकता है।
अगर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com