लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 5 जूस


By Ekta Sharma15, Jun 2023 05:23 PMnaidunia.com

शरीर की सफाई

लिवर पूरे शरीर की सफाई करता है। लिवर से बने पित्त पेट में पाचन के दौरान बने टॉक्सिक मटेरियल को शरीर से बाहर निकाल देता है।

कूलिंग इफेक्ट

गर्मी के मौसम में लिवर पर लोड ज्यादा हो जाता है। ऐसे में लिवर को कूलिंग इफेक्ट वाले फूड की जरूरत पड़ती है। लिवर में ज्यादा गंदगी जमा होने लगती है।

लिवर की सफाई

इससे पाचन संबंधी दिक्कतें आ सकती है। इसलिए लिवर की सफाई जरूरी है। कुछ ऐसे जूस हैं, जो लिवर की गंदगी साफ करने के साथ ही लिवर को ठंडा भी रखते हैं।

आंवला का जूस

आंवला का सेवन करने के बाद लिवर फाइब्रोसिस को खत्म करने में काफी मदद मिलती है। आंवला को कई तरह से खाया जाता है। आंवला का जूस बनाकर पिया जा सकता है।

तरबूज का जूस

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर आप गर्मियों में रोजाना तरबूज का जूस पिएंगे, तो इससे पेट और लिवर को ठंडक मिलेगी।

बेल का जूस

गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। बेल के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं।

पुदीने का जूस

पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। यह बॉडी डिटॉक्सिफाइंग के रूप में भी काम करता है। पुदीने का जूस पीने से लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है।

नारियल पानी

नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लीवर को ठंडा रहने में मदद मिलती है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं।

कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं भीगे हुए अंजीर