Swapna Shastra: इन 5 प्रकार के सपनों में छुपा है तरक्की और कष्ट का संकेत


By Navodit Saktawat20, Jan 2023 02:04 PMnaidunia.com

सपनों के संकेत

कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। आइए जानते है इन्हीं कुछ अच्छे और बुरे सपनों के बारे में।

उल्‍लू

यदि आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है तो यह एक प्रकार का अशुभ संकेत माना जाता है। धन हानि के अलावा अन्य कोई अशुभ घटना की आशंका बनी रहती है।

जेब कटी

यदि आप ऐसा सपने देखते हैं जिसमें कोई आपकी जेब काट रहा है तो यह अशुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में आर्थिक संकट आने वाला है। सपने में फटी हुई जेब देखना दरिद्रता का संकेत है।

आम के पेड़

यदि आप सपने में आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में खुशखबरी आने वाली है।

सांप

अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यानी आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है। यह सपना धन लाभ का भी सूचक माना जाता है।

तोता

यदि आपको सपने में एक साथ हजारों तोते दिखाई देते हैं तो यह शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में अब ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं।

Gupta Navratri: नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन किस चीज का लगाए भोग