शरीर की नसों को मजबूत रखने और शरीर को एक्टिव रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। योगासन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे नसों की कमजोरी दूर करते हैं और पुरुषों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है।
आज हम इस लेख में आपको 5 ऐसे योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर की बंद नसों में जान फूंक देंगी। चलिए जानते हैं वो योगासन कौन से हैं?
शरीर की नसों में जान फूंकने के लिए ताड़ासन करना एक अच्छा विकल्प है। यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नसों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हों और हाथों को ऊपर उठाएं। एड़ियों को उठाकर शरीर को खिंचाव दें। इस 10-15 सेकंड होल्ड करें और फिर सामान्य स्थिति में आएं।
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और नसों को एक्टिव करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के पास रखें। फिर सांस भरते हुए छाती को ऊपर उठाएं। 15-20 सेकंड होल्ड करके वापस आएं।
यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और नसों की कमजोरी को दूर करता है। इसे करने के लिए पैरों को सीधा करके बैठें और हाथों को आगे बढ़ाएं। फिर पैरों के अंगूठों को छूने की कोशिश करें। ऐसा 20-30 सेकंड होल्ड करें और फिर सामान्य स्थिति में आएं।
यह शरीर की नसों को सक्रिय करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इसे करने के लिए आराम से बैठें और गहरी सांस लें। तेजी से पेट को अंदर खींचते हुए सांस छोड़ें। ऐसा 30 बार करें और फिर आराम करें।
वीरभद्रासन नसों को मजबूत करने और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को थोड़ा खोलकर खड़े हों। फिर एक पैर 90° घुमाएं और दोनों हाथ ऊपर उठाएं। 20 सेकंड होल्ड करें और दूसरी तरफ दोहराएं, ऐसा 5 बार करें।
पुरुषों की नसों में जान फूंक देते हैं ये 5 योगासन। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com