बॉलीवुड दिवंगत एक्टर इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जिनकी कलाकारी हर किसी के दिल को छू जाती थी।
इरफान के बेहतरीन किरदार
इरफान उन स्टार्स में से थे, जो फिल्मों के बजट और एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा फिल्म की कहानी और अपने किरदार को महत्व देते थे।
इरफान की फिल्में
इरफान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनके निभाए गए किरदार आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं।
मकबूल
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मकबूल' शेक्सपियर के मशहूर नाटक मैकबेथ का अडैप्टेशन थी। फिल्म में इरफान के साथ पंकज कपूर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और पीयूष मिश्रा जैसै कलाकार हैं।
द लंच बॉक्स
रितेश बत्रा के डायरेक्शन में बनी 'द लंच बॉक्स' फिल्म को भारत के साथ विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। मूवी में इरफान के रोल को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया।
पान सिंह तोमर
तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी 'पान सिंह तोमर' में इरफान ने मशहूर डकैत की भूमिका अदा की थी। फिल्म में इरफान के रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था।
हासिल
हासिल फिल्म इरफान ने निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म में रणविजय सिंह के किरदार के लिए इरफान को बेस्ट एक्टर इन अ नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
हिंदी मीडियम
'हिंदी मीडियम’ फिल्म भी इरफान के करियर में हमेशा याद की जाएगी। इस फिल्म के लिए भी इरफान को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इरफान के किरदार की सादगी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
पीकू
इरफान की फिल्म 'पीकू' में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका थी। शूजीत सरकार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इरफान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया था।