ये हैं भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर, जहां अलग-अलग स्वरूपों में विराजित हैं मां जगदंबा


By Ravindra Soni04, Jun 2023 12:30 AMnaidunia.com

कालिका माता मंदिर

पुराने भोपाल में छोटे तालाब के किनारे बना मां कालिका मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। सन 1967 में स्थापित इस मंदिर में माता के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

कफ्र्यू वाली माता मंदिर

पुराने भोपाल में सोमवारा चौक पर स्थित मां भवानी का मंदिर है। 40 वर्ष पूर्व इस मंदिर में माता की स्थापना के समय ऐसे हालात बने कि इलाके में कफ्र्यू लगाना पड़ा था।

मां हरसिद्धि मंदिर

भोपाल से 35 किमी दूर स्थित ग्राम तरावली में स्थित मंदिर में मां जगदंबा हरसिद्धि के रूप में विराजित हैं। मान्यता है कि यहां व्यक्ति किसी कामना को लेकर जो भी अर्जी लगाता है, वह जरूर पूरी होती है।

कंकाली माता मंदिर

भोपाल-रायसेन मार्ग पर गुदावल गांव में मां कंकाली देवी का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि यहां स्थापित मां काली की प्रतिमा दशहरे के दिन एक बार स्वयं अपनी गर्दन सीधी करती हैं।

माता मंदिर

टीटी नगर में स्थित माता मंदिर में मातारानी शीतला देवी के रूप में विराजित हैं। यहां नवाबी दौर से पहले खजूर के पेड़ से मां शीतला स्वयं प्रकट हुईं थीं। फिर मढ़िया बनाकर पूजा-अर्चना शुरू हो गई।

वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए खाने का बर्तन?