पूजन में चढ़ायें ये पवित्र पत्ते, पूरी होगी मनोकामना


By Shailendra Kumar12, Jun 2023 08:26 PMnaidunia.com

पत्तों का महत्व

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे ही नहीं, बल्कि उनके पत्ते, फल, बीज और जड़ आदि को भी बहुत पवित्र और शुभ फल देने वाला माना गया है।

धार्मिक एवं ज्योतिषीय लाभ

कुछ पत्तों का धार्मिक और ज्योतिषीय लाभ भी है। आइए जानते हैं कि किन पत्तों का पूजा में प्रयोग करने से विशेष लाभ होता है।

आम का पत्ता

इनका उपयोग सभी मांगलिक कार्यों में किया जाना चाहिए। इनमें नेगेटिविटी दूर करने और पॉजिटिविटी फैलाने की शक्ति होती है।

तुलसी का पत्ता

इसका प्रयोग विशेष रूप से भगवान विष्णु के लिए किया जाता है। जल तथा प्रसाद में इसे डालने से वह पवित्र हो जाता है।

पान का पत्ता

पान के पत्ते को सभी देवी-देवताओं की पूजा में बहुत शुभ और पवित्र माना गया है। ज्योतिष में पान का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है।

बेल का पत्ता

बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव फौरन प्रसन्न होते हैं। शिव की पूजा में इसका इस्तेमाल जरुर करना चाहिए।

शमी का पत्ता

शमी के पत्ते को भी भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। इससे कई गुना ज्यादा शुभ फल प्राप्त होता है। इसे शनिदेव पर भी चढ़ाया जाता है।

केले का पत्ता

केले के पेड़ का संबंध भगवान श्री विष्णु और बृहस्पति से माना गया है। सभी तरह की पूजा और भोग के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

आक का पत्ता

शिव की साधना में इसका विशेष महत्व है। यदि आक के पत्ते पर ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाए, तो शीघ्र ही शिव की कृपा बरसती है।

Tulsi Puja: तुलसी पूजा के हैं बहुत फायदे, जानिए इसके मुरझाने की वजह