ये हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग


By Ekta Sharma2023-05-17, 17:31 ISTnaidunia.com

परिणीति-राघव की सगाई

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई की है। इस दौरान दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए।

एक्सपेंसिव डायमंड रिंग

परिणीति और राघव की सगाई की कीमती अंगूठियों की भी चारों तरफ चर्चा हो रही है। सिर्फ परिणीति ही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपनी सगाई पर महंगी अंगूठियां पहनी हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी सॉलिटेयर डायमंड की है। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति की इंगेजमेंट रिंग भी काफी महंगी है।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में ओवल शेप डायमंड रिंग पहनी थी। एक्ट्रेस की इस रिंग की कीमत करीब एक करोड़ थी।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सगाई की अंगूठी एक ब्लू सफायर और कई डायमंड्स मिलाकर बनी थी। एक्ट्रेस की इस अंगूठी की कीमत करीब 7.4 लाख की थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की इंगेजमेंट रिंग काफी खास थी। ये अंगूठी रणबीर कपूर के लक्की नंबर 8 से कस्टमाइज थी। आलिया भट्ट की इंगेजमेंट रिंग की कीमत करीब 3 करोड़ थी।

प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सगाई पर निक जोनस ने दो मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। ये बहुत ही खूबसूरत अंगूठी थी।

अखरोट खाने से हो सकते हैं ये नुकसान