ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टाॅप एक्ट्रेसेस


By Ekta Sharma2023-03-28, 18:53 ISTnaidunia.com

टाॅप भोजपुरी एक्ट्रेस

ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं, वे कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

मोनालिसा

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मोनालिसा इतनी फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अंजना सिंह

भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

ईशा गुप्ता

भोजपुरी गाने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी काफी पसंद किए जा रहें हैं। वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस स्किल से फैंस को दीवाना बना दिया है।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की टॉप और फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन एक्टिंग करने के साथ-साथ वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं।

काजल राघवानी

काजल अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। अभिनेत्री काजल की पहली भोजपुरी डेब्यू फिल्म 'सुगना' है।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली की पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' है। आम्रपाली ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, वहीं आज आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल है।

Health Tips: फिट रहने के लिए राेज अपनाएं ये 10 हेल्थ टिप्स