ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की पहली चाहत होती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और ठीक से स्किन की देखभाल न करने से स्किन की चमक गायब हो जाती है।
अगर आप भी स्किन को हेल्दी रखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी फायदा नहीं हो रहा उलटा नुकसान देखने को मिल रहा है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे खोया हुआ निखार वापस पाने में मदद मिलेगा। साथ ही इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले चेहरे को धोना न भूले। इससे स्किन की चमक बरकरार रखने में मदद मिलती है।
अगर आप अपने तकिए का कवर हर सप्ताह में एक बार नहीं बदलते, तो इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर तकिए का कवर बदलना जरूरी है।
दिन के समय में घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूले। यह स्किन को डैमेज होने से बचाता है।
चेहरे पर डलनेस का मुख्य कारण पानी का कम पीना भी हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com