आज के समय में भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रेज
इनकी चर्चा हमेशा फैंस के बीच बनी रहती है। फैंस इनकी फिल्मों और गानों का इंतजार करते हैं। लोग इनकी अदाओं के दीवाने हैं।
टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस
आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, कि इस इंडस्ट्री की कौन सी अभिनेत्री सबसे ज्यादा अमीर है।
अक्षरा सिंह
अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वे मोटी फीस लेती हैं। अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये हैं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की वे एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ है।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। वे अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। कुछ संपत्ति की बात करें तो रानी चटर्जी लगभग पांच मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री रही हैं, जो अब टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। वे एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है।
Dharmraj Dashami Upay : आज धर्मराज दशमी में करें यह उपाय