फिल्मों के शानदार सेट्स और बेहतरीन काॅस्टयूम देखने में काफी सुंदर लगती हैं। लेकिन इसके पीछे मेकर्स के साथ-साथ कलाकारों की भी काफी मेहनत लगती है।
माधुरी दीक्षित से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, आज हम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में सिर्फ एक सीन के लिए 30-40 किलो तक के भारी कॉस्ट्यूम पहने थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में 'काहे छेड़ मोहे' गाने में जो लहंगा पहना था उसका वजन करीब 30 किलो था। इस लहंगे में डांस करना उनके लिए काफी मुश्किल था।
फिल्म 'पद्मावत' के गाने 'घूमर' में दीपिका पादुकोण ने जो लहंगा पहना है, उसका वजन 30 किलो है। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है। फिल्म 'की एंड का' में करीना ने 'हाई हील्स' गाने में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना है। जिसका वजन 35 किलो है।
फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या राय ने काफी हैवी कॉस्ट्यूम्स पहने हैं। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि ऐश्वर्या ने जितनी ज्वेलरी पहनी है, वो भी असली है।
बेहतरीन एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को हाल ही में फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने जो लहंगा पहना है, उसका वजन 30 किलो है। इसे पहनकर सामंथा के लिए चलना भी मुश्किल था।