बॉलीवुड के इन स्टार्स ने सरेआम की है फैंस से बदसलूकी


By Ekta Sharma03, May 2023 03:00 PMnaidunia.com

बाॅलीवुड स्टार्स

हाल में शाहरुख खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक फैन के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी करते दिख रहे हैं।

फैंस के साथ की बदसलूकी

सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बॉलीवुड के कई एक्टर्स फैंस के साथ सरेआम बुरा बर्ताव कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि वे स्टार्स कौन से हैं।

शाहरुख खान

फैंस के साथ बदसलूकी करने में सबसे पहले शाहरुख खान का नाम आता है। हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर जब एक फैन शाहरुख के साथ सेल्फी लेने पहुंचा तो एक्टर ने शख्स का हाथ झटक दिया।

सलमान खान

सलमान खान के रूड बिहेवियर का वीडियो कई बार सामने आ चुका है। सलमान खान ने भी एक बार फैन का फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। एक बार तो सलमान ने फैन को थप्पड़ तक जड़ दिया था।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जब गब्बर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने एक शख्स को धमकाया था और फिर उसे बाद में थप्पड़ भी जड़ दिया था। इन खबरों को अक्षय कुमार ने साफ झूठ बताया था।

ऋषि कपूर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने एक बार फैन के साथ सरेआम बदसलूकी की थी। एक इफ्तार पार्टी के दौरान ऋषि कपूर से एक फैन ने ऑटोग्राफ मांगा था जिस पर एक्टर ने खूब गालियां सुनाई थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंजाना अंजानी के सेट पर एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने अपनी इस हरकत के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन के इंडियन लुक्स